फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The condition of the lake selected in the tourism promotion scheme is bad.

Chandauli News: पयर्टन संवर्धन योजना में चयनित सरोवर का हाल बेहाल

Thu, 13 Jun 2024 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
The condition of the lake selected in the tourism promotion scheme is bad.
सकलडीहा। मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत चयनित टिमिलपुर का शिव सरोवर गंदगी के अंबार से पटा पड़ा है। बीते शारदीय नवरात्र में अधिकारियों ने दूषित पानी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हंगामे के बाद गर्मी में साफ सफाई कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी सरोवर का पानी बदला नहीं गया। यही नहीं सरोवर के सभी घाट गंदगी के अंबार से पटे हैं।
विज्ञापन


सैकड़ों वर्ष प्राचीन शिव सरोवर पर डाला छठ पूजा, शारदीय नवरात्र, जीवित्पुत्रिका व्रत, देव दीपावली के अलावा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम व पूजा पाठ का आयोजन होता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डाॅ. महेंद्रनाथ पांडेय व क्षेत्रीय सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के प्रयास से सरोवर को दो साल पूर्व मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत चयनित किया गया था। इसके बाद लाखों रुपये खर्च कर सरोवर का सुंदरीकरण कराया गया लेकिन स्थानीय लोगों की लापरवाही के कारण सरोवर का पानी दूषित हो गया है। पिछले दिनों मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामा होने पर अधिकारियों ने गर्मी में पानी बदलवाने का आश्वासन दिया था लेकिन ब्लॉक और तहसील प्रशासन के लोग सरोवर की साफ सफाई तो दूर, झांकने तक नहीं आए हैं। इसे लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

कस्बावासियों ने जिला प्रशासन से ध्यान आकृष्ट कराते हुए सरोवर का दूषित पानी बदलवाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि ग्राम सभा की ओर से मांग करने पर संबंधित विभाग के माध्यम से सरोवर की साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed