फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The clouds are raining drizzling, Malini set the mood by singing 'Kaila Rajau' soon in Kachori Gali

Chandauli News: रिमझिम बरसै बदरिया, कचौड़ी गली सून कईला रजउ गाकर मालिनी ने समां बांधा

Mon, 21 Jul 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The clouds are raining drizzling, Malini set the mood by singing 'Kaila Rajau' soon in Kachori Gali
राजदरी। रिमझिम बरसै बदरिया, कचौड़ी गली सून कईला रजउ गाकर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने समां बांध दिया। वह भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय एवं नाॅदर्न कोल इंडिया के सहयोग से सोनचिरैया की प्रस्तुति रिमझिम बरसे बदरिया कजरी पर आधारित चार दिवसीय कार्यशाला के समापन दिवस पर प्रस्तुति दे रही थीं।
विज्ञापन

राजदरी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में पदमश्री मालिनी अवस्थी अपनी टीम के साथ कजरी की कई प्रस्तुति दी। उन्होंने पिया मेंहदी लिया दा मोतीझील से सहित तमाम गीतों की प्रस्तुति से पूरे महफिल को आनंद मय कर दिया। कजरी की रगों में लोग कितने राम गए की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हाॅल गूंजता रहा।
विज्ञापन

मालिनी में कहा कि कजरी प्रकृति से प्रेरित और प्रकृति को समर्पित लोकगायन की समृद्ध विद्या है। इसमें जल का, हरियाली का, पुष्प का,सज्जा का, रिश्तों का प्रेम है। इसके माध्यम से धरती और आकाश का हर तरह से हम प्रकृति का उत्सव मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली की धरती कजरी की जननी है। उसके लिए आदर की भावना के साथ यहां आकर देश के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों को कजरी सिखाने का लक्ष्य है कि हम उस धरती के निकट जाएं और उसे प्रणाम करें आशीर्वाद लें। जहां पर कजरी का जन्म हुआ। मालिनी ने कहा कि जो प्रकृति के जितना निकट रहेगा कजरी को समझेगा और उसे दृष्टि से दिखेगा अस्थाई रूप में जो समाज ग्रहण करें वही परंपरा है। कजरी हमारी ऐसी समृद्ध लोक परंपरा है। जो पूर्वांचल में बनारस, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, चंदौली में लोगों के जुबान पर है। आज के दौर में इंटरनेट मीडिया पर सुलभ पुराने कलाकारों को सुनने का मौका मिलता है। इससे युवाओं को सीखने का अवसर मिलता है।

इस दौरान सीएम के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, सीडीओ आर जगत साईं, एडिशनल एसपी आनंद चंद्रशेखर, एडिशनल एसपी दिगंबर कुशवाहा, एसडीएम विकास मित्तल, सीओ आशुतोष तिवारी,खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, जयप्रकाश सिंह, दिग्विजय सिंह,ग्राम्या संस्था की अध्यक्ष नीतू सिंह, जया मिश्रा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed