फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The city's electricity supply was cut off throughout the night, one and a half lakh population was suffering from the heat.

Chandauli News: पूरी रात गुल रही शहर की बिजली, गर्मी से बेहाल रही डेढ़ लाख आबादी

Sat, 27 Apr 2024 04:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
The city's electricity supply was cut off throughout the night, one and a half lakh population was suffering from the heat.
पीडीडीयू नगर। अप्रैल में ही भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। वहीं, अंधाधुंध बिजली कटौती ने लोगों का चैन छीन लिया है। बृहस्पतिवार की रात चंदासी उपकेंद्र आने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूरे नगर में अंधेरा छा गया। मरम्मत के बाद भोर में आपूर्ति बहाल हुई तो स्थानों पर ट्रांसफार्मरों में गड़बड़ी और एलटी तार टूटने से आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में शहर की डेढ़ लाख की आबादी पूरी रात गर्मी और मच्छरों से परेशान रही। वहीं, सुबह लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। चंदासी के पास बृहस्पतिवार की रात 10.45 बजे हाईटेंशन तार टूटने से उपकेंद्र जुड़े फीडरों की बिजली गुल हो गई। इससे शहर की करीब डेढ़ लाख की आबादी पूरी रात पसीना पोछती रही। भोर के चार बजे मरम्मत कार्य के बाद बिजली बहाल हुई तो ट्रांसफार्मरों में गड़बड़ियां शुरू हो गईं। कई जगह तार टूटने, डीओ और जंपर उड़ने से फिर बिजली गुल हो गई। इससे सुबह लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। विद्युत निगम की लापरवाही के कारण सात से आठ घंटे बिजली कटौती हो रही है। निर्बाध बिजली आपूर्ति का निगम का दावा फेल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed