फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The city is disturbing the face of Surat

सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से शहर में रेंगता ट्रैफिक

Sat, 14 Sep 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
The city is disturbing the face of Surat
पीडीडीयू नगर। एमवी एक्ट के तहत पुलिस प्रशासन ट्रैफिक नियमों सख्ती से पालन कराने में जुटा है लेकिन नगर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। शहर में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन के चलते आए दिन लगने वाली जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। जाम का यह हाल तब है जब कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस के जवान शहर में जगह-जगह ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इसके बाद भी आधी सड़क तक चालक आटो, जीप रोककर सवारियों को बैठाते हैं। इससे जाम लगता है जिससे लोगों जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में हर दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। सुबह होते ही सबसे पहले रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर सवारी वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर चालक सवारी भरते रहते है। इससे स्टेशन के पास जाम लग जाता है। इसके बाद समय बीतते ही सड़क किनारे पटरियों पर ठेले, खोमचे वालों का कब्जा हो जाता है। वहीं मुगलसराय कोतवाली से लेकर रेलवे स्टेशन तक अवैध स्टैंडों पर सवारी वाहनों का कब्जा हो जाता है। चालक सवारी लेने के लिए वाहनों को आड़े तिरछा खड़ा कर देते है। जबकि यह हाल तब जब पास में पुलिस के जवान पिकेट ड्यूटी पर तैनात रहते है। सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों से भरी बसें भी फंस जाती है। उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे बच्चों का हाल बेहाल हो जाता है। इस संबंध में यातायात निरीक्षक सुबोध कुमार तोमर ने बताया कि नगर पालिका की ओर से वाहनों के लिए स्टैंड की व्यवस्था नहीं किए जाने से सवारी वाहन सड़क पर ही खड़े रहते है। पटरी भी सड़क से नीचे होने से दिक्कत हो रही है। यातायात सुगम हो इसके समाधान के लिए सड़क सुरक्षा की मीटिंग में इसे मुद्दे को उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed