फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The changing weather is directly affecting the health of the people

बदल रहा मौसम लोगों के सेहत पर सीधे पड़ रहा असर

Thu, 11 Nov 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
The changing weather is directly affecting the health of the people
जिला अस्पताल में ओपीडी में उपस्थित लोग। - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ने लगा है। दिन और रात के तापमान में दोगुने का अंतर आ गया है। इसके कारण सर्दी, जुकाम, बुखार के अलावा अन्य बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों की भी समस्याएं बढ़ गई हैं। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के ओपीडी में इस समय प्रतिदिन करीब 1200 मरीज आ रहे हैं। जिसमें ज्यादातर मरीज सर्दी, जुखाम और बुखार के ही आ रहे हैं। जिला अस्पताल आकस्मिक चिकित्सा अफसर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सुबह और शाम की ठंड व दिनभर गर्मी के इस मौसमी बदलाव में सामान्य बुुखार, जुकाम, खांसी और किसी भी प्रकार के फ्लू का खतरा ज्यादा रहता है। बचने के लिए लिक्विड डाइट जैसे छाछ, नींबू पानी, फलों या सब्जियों का रस और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। पौष्टिक आहार लें और बाहर के खाने से परहेज करें। ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें इससे आपकी इम्युनिटी प्रभावित होती है और रोगों के हमला करने की आशंका बढ़ जाती है। जो लोग पहले से किसी बीमारी की दवाएं ले रहे हैं, अपना ध्यान रखें। डायबिटीज के मरीज, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं का बदलते मौसम में खास खयाल रखें। बहुत ठंडा पानी या अन्य पेय पदार्थ न पिएं इससे गले की समस्या हो सकती है। पंखा और एसी का सावधानी से प्रयोग करें। फिलहाल सुबह व शाम की सर्दी है इसलिए गर्म कपड़े साथ रखें व जरूरत के हिसाब से इन्हें पहन लें ताकि ठंडी हवाओं से बचा जा सके। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती की गई है। वहीं दवा के बीच स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed