फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The change in weather has led to an increase in patients with viral fever and cold-cough.

Chandauli News: मौसम बदलने से वायरल फीवर और सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े

Sun, 22 Feb 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The change in weather has led to an increase in patients with viral fever and cold-cough.
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीज का देखभाल करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
चकिया।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखने लगा है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम की ठंड के मिश्रित मौसम ने लोगों की प्रतिरोधक क्षमता पर असर डाला है, जिससे वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।
जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी का भार अचानक बढ़ गया है। शनिवार को ओपीडी में 486 मरीज पहुंचे, जिनमें 200 से ज्यादा मरीज सर्दी-बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में ऐसे मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वायरल फीवर, गले में दर्द, बदन दर्द, खांसी और बच्चों में तेज बुखार के मामलों में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.आर. यादव ने बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड के बीच लोग सावधानी नहीं बरतते, जिसके चलते संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। डॉ. यादव ने बताया कि इस समय अधिकतर मरीज वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और गले में खराश की शिकायत लेकर आ रहे हैं। उन्होंने चेताया कि पंखे की हवा और ठंडा पानी इस समय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें, और किसी भी प्रकार का बुखार, गले में दर्द या संक्रमण के लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें।
------------
बच्चों में भी तेजी से बढ़ रहे मामले
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंहा ने बताया कि बच्चों में वायरल संक्रमण के मामलों में भी तेजी आई है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में इस समय बुखार, सर्दी-खांसी और सांस संबंधी समस्याएं अधिक देखी जा रही हैं।


क्या करें
---------
-बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं
-ठंडी चीजें न दें
-हाथ धोने की आदत शुरू से डालें
-भीड़भाड़ और धूल से बच्चों को बचाएं
-मौसम बदलने पर तुरंत पहनावे में बदलाव करें



-ठंडा पानी, आइसक्रीम और सड़क किनारे की चीजों से बचें



-पर्याप्त पानी पिएं
कोट--

संयुक्त जिला चिकित्सालय में शनिवार को कुल 486 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर ओपीडी में इलाज कराया। इसमे ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम बुखार के थे। डॉ.आर.बी.सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed