फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The center of Panugneeption Friendly

केंद्र पंूजंीपतियों का हितैषी

Sun, 27 Nov 2016 01:34 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 27 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
The center of Panugneeption Friendly
स्वागत करते कार्यकर्ता।
बसपा की मुखिया मायावती गरीब सवर्णो को आरक्षण देने की पक्षधर हैं। 2007 की सरकार के दौरान गरीब सवर्णो को आरक्षण देने का प्रस्ताव भी उन्होंने विधानसभा से पारित कर केेंद्र को भेजा है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार पूंजीपतियों की हितैषी हैं। ये बातें चकिया नगर के एक लान में बसपा क्षत्रिय भाईचारा संमेलन में रसड़ा के विधायक तथा वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, गोरखपुर मण्डल के जोन को-आर्डिनेटर उमाशंकर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा में क्षत्रिय समाज के लिए जितना किया हैं। उतना किसी राजनैतिक दल ने नही किया हैं। आगे भी बसपा की सरकार बनने पर क्षत्रिय समाज को उचित राजनैतिक भागीदारी दी जाएगी। केंद्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झूठ के सहारे अपनी राजनीति चमका रहे हैं। मोदी सरकार पूंजीपतियों की हितैषी है तथा पूंजीपतियों का सवा लाख करोड़ का ऋण माफ कर दिया हैं। पेट्रोल डीजल के मूल्यों को पूंजीपति घरानों के हित में निर्धारित किया जाता है। उन्होंने कहा कि कालाधन निकालने की घोषणा कर मोदी सरकार ने देश में आर्थिक आपातकाल की स्थिति पैदा कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी को बढ़ावा मिला है तथा भाजपा एवं सपा ने वोट की लालच में प्रदेश में सैकड़ों दंगे कराये हैं। कहा कि बसपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था का राज रहता है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी क्षत्रिय समाज के साथ ही सर्वजन समाज के उत्थान, विकास के लिए कृत संकल्पित है।
विज्ञापन

सम्मेलन में पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन सुखाय तथा सर्वजन हिताय के आधार पर राजनीति करती है। सम्मेलन में क्षत्रिय समाज के मंडल अध्यक्ष बिजेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष सिंह डब्लू, अरविंद सिंह, राजेन्द्र सिंह, जोन मण्डल को-आर्डिनेटर महेन्द्र रॉव, जिला प्रभारी रतीश कुमार, मुगलसराय के प्रभारी तिलकधारी बिंद, जैराम सिंह, श्यामजी सिंह, श्याम नारायण सिंह, बाबिल सिंह, बनारसी सिंह, अवनीश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। संचालन ग्राम प्रधान विरेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed