{"_id":"709e5fba31c36a3cc7592542eb23cb91","slug":"the-canal-water-into-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में घुस गया नहर का पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में घुस गया नहर का पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुआ पंप कैनाल से जुड़ी अधूरी खोदी गई नहर में दूसरे दिन रविवार को भी
विज्ञापन
पानी छोड़ दिए जाने से क्षेत्र के जूड़ा हरधन गांव में पानी भर गया।
घरों में पानी घुसने से जहां हजारों रुपये मूल्य के सामान की क्षति हुई है, वहीं फसलों के डूबने से किसानों में नाराजगी है।
हरधन जुड़ा गांव में कुछ लोगों द्वारा नहर को पाट दिया गया है।
इससे नहर विभाग द्वारा नहर को आधी अधूरी खोदकर छोड़ दिया गया है। इस बीच शुक्रवार की आधी रात को नहर में पानी छोड़ दिया गया।
शनिवार को हो हल्ला होने पर पानी बंद किया गया लेकिन रात में फिर से पानी छोड़ दिया गया। इससे गांव के धर्मेन्द्र यादव की रिहायसी मड़ई गिर गई, इसमें हजारों रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया। इसी तरह प्रदीप सिंह की मकान की दीवार फट गई , देवेन्द्र के मकान का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गांव सभा में जाने वाली आरसीसी रोड भी धंस कर क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अखिलेश पांडेय के कच्चे मकान में दरार पड़ गई। यही नहीं खेतों में पानी जमा होने से फसल डूब गई।
सर्वाधिक नुकसान अरहर को होने की आशंका है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन के माध्यम से डीएम को दी तो उन्होंने सिंचाई विभाग से बात करने का आश्वासन दिया। वहीं सूचना पाकर बलुआ थानाध्यक्ष ने पंप कैनाल पर पहुंच कर पंप को बंद कराया।