फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The building is ready, but the women police station is still running in a tin shed

Chandauli News: भवन बनकर तैयार, फिर भी टिनशेड में चल रहा महिला थाना

Sat, 10 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The building is ready, but the women police station is still running in a tin shed
कमलजीत सिंह
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले का एक मात्र महिला थाना वर्षो से टिनशेड में चल रहा है। जबकि इससे कुछ ही मीटर पहले महिला थाने की बड़ी सी बिल्डिंग तनी खड़ी है।
कार्य की सुस्त रफ्तार के चलते अब तक महिला थाने का उद्घाटन नहीं हो सका है। हालांकि विभाग चालू साल में ही महिला थाने को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कराने की तैयारी में है।
जिला बने 28 साल हो चुके है। जिले में करोड़ों रुपये की योजनाएं परवान चढ़ी लेकिन अब तक अलीनगर थाना परिसर में छोटे से टिन शेड में बना महिला थाना पीडीडीयू नगर सीओ कार्यालय के समीप खड़ी नई इमारत में शिफ्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ऐसे में महिला थाने में फरियाद लेकर जाने वाली महिलाएं थाने के पास छांव तलाशतती नजर आती हैं। साल 2016 में कार्यदायी संस्था यूपी पुलिस आवास निगम को थाना निर्माण के लिए 90 लाख रूपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 तक कार्यदायी संस्था ने कुछ कार्य कराए। इसके बाद काफी समय तक शासन से किस्त नहीं मिली।
पूर्व में जिले में तैनात रहे पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के कार्यकाल 2023 में दूसरी किस्त के रूप में 1.12 करोड़ रुपये मिले। कार्यदायी संस्था ने भवन का निर्माण पूरा कर दिया।

रंग रोगन भी हो गया। सूत्रों के अनुसार नये महिला थाने में अभी भी बिजली संबंधित कुछ कार्य बाकी है। एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि महिला थाने का उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाना है । इसके बाद ही थाने का संचालन शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed