फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of an old woman was found hanging from the main door of her house.

Chandauli News: वृद्धा का घर के मुख्य दरवाजे से लटकता मिला शव

Sat, 20 Sep 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The body of an old woman was found hanging from the main door of her house.
सैयदराजा । थाना क्षेत्र फेसुड़ा गांव स्थित एक घर में शुक्रवार को 84 साल की वृद्ध महिला का शव घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान से साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होने बाद उसकी बहू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच ग्रामीणोंं ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव में 84 साल की सावित्री देवी अपनी बहू मनोरमा देवी (55) और उनकी तीन बेटियों के साथ रहती थी। उनका पुत्र मुुराहू मुंबई में रहकर किसी कंपनी में काम करता है। हर रोज की भांति बृहस्पतिवार की रात मनोरमा अपना कार्य समाप्त कर बच्चों के साथ अपने कमरे में सोने चली गई। वहीं सावित्री देवी अपने कमरे में सो रही थी। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे मनोरमा सोकर उठी तो अपनी सास सावित्री को घर के मुख्य दरवाजे के रोशनदान से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ देख हैरान रह गई। इसके बाद उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। बाद में मनोरमा में पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैयदराजा कोतवाल बिंदेश्वरी पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed