{"_id":"67880a6961297fb9e80a1df8","slug":"the-body-of-a-youth-missing-for-two-days-was-found-in-a-canal-chandauli-news-c-189-1-chl1001-125996-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव
विज्ञापन
चंदौली। मधुपुर गांव निवासी पप्पू (40) का शव बुधवार को नरायनपुर से निकली गंगा नहर के पानी में उतराया मिला। पप्पू दो दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। दो बेटियों और एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी पप्पू 13 जनवरी को घर से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को सुबह ग्रामीणों की नजर नहर के पानी में उतराए पप्पू के शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पप्पू की मौत से पत्नी जमीला और पुत्री नसीमा सैरून और जूही के अलावा चार वर्षीय पुत्र साहिल पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार का पप्पू ही सहारा थे। सदर कोतवाली प्रभारी शरद चंद्र गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।