फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of a young man was found in the garden, a poisonous substance was found nearby

Chandauli News: बगीचे में मिला युवक का शव, पास में मिला जहरीला पदार्थ मिला

Fri, 04 Apr 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the garden, a poisonous substance was found nearby
सैयदराजा। थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। पंचदेऊरा गांव से एक किमी दूर स्थित बगीचे में 26 वर्षीय अभय नारायण का शव मिला है। उसके पास तुरंता नामक जहरीला पदार्थ और एक पानी की बोतल मिली है। परिजनों के अनुसार, अभय बुधवार को शाम को किसी बात से नाराज हो गया और घर से निकला था। देर तक उसके न आने पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को उसकी मौत की खबर मिली।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना प्रभारी विंध्येश्वरी पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि युवक की नाक पर चोट के निशान मिले हैं, जो मामले को नया मोड़ दे रहे हैं। परिजन इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed