फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the room

Chandauli News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 25 Oct 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the room
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघी ताली में फंदे से लटका मजदूर का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बिहार के अररिया जिले के गोपालनगर निवासी जहिर पुत्र अकलीम रेलवे में ठेके पर मजदूरी करत था। वह सिंघीताली निवासी मनोज पाल के मकान में किराए पर रहता था। पड़ोसियों के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम वह खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। घटना की जानकारी तब मिली जब शुक्रवार की सुबह कमरे का दरवाजा बंद देख़कर मकान मालिक को शक हुआ, आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। मकान मालिक ने इसकी जानकारी जफरपुर पुलिस चौकी पर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, तो अंदर युवक का शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर अगली कार्रवाई में जुट गई। वहीं जांच के लिए फील्ड यूनिट भी पहुंच गई। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed