फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of a truck driver was found hanging at a plant under the Bharatmala project

Chandauli News: भारत माला प्रोजेक्ट के प्लांट में हाईवा चालक का शव फंदे से लटका मिला

Thu, 08 Jan 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The body of a truck driver was found hanging at a plant under the Bharatmala project
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव स्थित भारत माला प्रोजेक्ट के प्लांट परिसर में बुधवार की सुबह हाईवा चालक का शव शौचालय में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अशोक कुमार पाण्डेय निवासी घूरघाट, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। वह भारत माला प्रोजेक्ट में हाईवा चालक के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह जब अशोक पाण्डेय अपने साथियों को नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान प्लांट परिसर स्थित शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन

इसकी सूचना तत्काल शहाबगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शौचालय का दरवाजा तुड़वाया गया। जहां अशोक पाण्डेय का शव फंदे से लटका मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी रघुराज भी मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed