फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of a BA student was found hanging from a noose

Chandauli News: फंदे से लटकता मिला बीए के छात्र का शव

Fri, 21 Feb 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The body of a BA student was found hanging from a noose
सकलडीहा। नोनार गांव में बुधवार की रात बीए के छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के सहारे फंदे से लटकता शव मिला। घटना के समय घर में कोई नही था। पास-पड़ोस के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव निवासी रामप्यारे मौर्य की तीन बेटियां किरण, सोनी, पूजा की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा सेवालाल मौर्य (22) था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अपनी मां के साथ घर पर रहता था, जबकि पिता खेत में लगे पंपिंग सेट पर ही रहते हैं। बुधवार को शाम को सेवालाल की मां मुगलसराय गई थीं। ट्रेन न मिलने के कारण वह रात में घर नही आ पाईं। सेवालाल घर में अकेले था। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे जब मां घर आई तो सेवालाल का शव टिन शेड के पाइप में गमछे के फंदे के सहारे लटकता मिला। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed