{"_id":"68093d1a2cc56f09e9097a2b","slug":"the-block-pramukhs-chair-was-saved-even-after-the-no-confidence-motion-chandauli-news-c-189-1-svns1012-130195-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी बच गई ब्लाॅक प्रमुख की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी बच गई ब्लाॅक प्रमुख की कुर्सी
विज्ञापन
चहनिया। ब्लाॅक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को खारिज हो गया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए ब्लॉक सभागार में बुलाई गई बैठक में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताने वाले 72 सदस्यों में से 57 ही पहुंचे।
बैठक के दौरान हंगामे के बीच 57 सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर सदस्यों का प्रमाण पत्र जबरन अपने पास रखने का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया, लेकिन एसडीएम ने इसे खारिज कर दिया। इस तरह से ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका और कुर्सी सही सलामत बच गई।
चहनिया ब्लाॅक में कुल 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य है। वर्ष 2023 में ही ब्लाॅक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ कुछ सदस्य अविश्वास लेकर पहुंचे थे। इसमें 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हलफनामा देकर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताया था। बात नहीं बनने पर वे लोग न्यायालय पहुंच गए। न्यायालय के आदेश के बाद जिलाधिकारी की तरफ से बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे ब्लाॅक सभागार में बैठक शुरू हुई। इसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान कराया जाना था। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले 72 सदस्यों में मात्र 57 ही पहुंचे। 15 सदस्य बैठक में पहुंचे ही नहीं। यह संख्या आवश्यक कोरम से कम थी। इससे प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। इससे पहले विरोध करने वाली कई महिला सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि उनके प्रमाण पत्र जबरन रख लिए गए और उन्हें स्वतंत्र रूप से बैठक में शामिल होने से रोका गया। बैठक में पहुंचे 57 सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाया, लेकिन एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सभी के इस्तीके को खारिज करते हुए प्रक्रिया को नियमानुसार मान्य बताया। ब्लाॅक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया कोर्ट के आदेशानुसार पूरी हुई है। जो सदस्य उपस्थित हुए, उनकी उपस्थिति दर्ज की गई और नियमों के अनुसार ही निष्कर्ष निकाला गया। उधर, अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने और ब्लाॅक प्रमुख की कुर्सी बच जाने की सूचना मिलने पर समर्थकों ने जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों के साथ समर्थकों ने विजय यात्रा निकाली और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं।