फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The bigots carried out a deadly attack on the family.

Chandauli News: मनबढ़ों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला

Fri, 19 Jul 2024 04:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
The bigots carried out a deadly attack on the family.
नौगढ़। क्षेत्र के बोदलपुर गांव में रामसेवक के परिवार पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रामसेवक का सिर फट गया और उनकी पत्नी का हाथ टूट गया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोदलपुर निवासी रामसेवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपनी फसल की रखवाली के लिए तीन शेड लगा रहा था, तभी पड़ोस की महिलाएं चंद्रकला और लालती लाठी-डंडे लेकर आईं। दोनों महिलाएं गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगीं। इसके बाद उन्होंने परिवार के हरगेन, फूलगेन, राम कृपा यादव और चंद्रिका को भी बुला लिया और सभी ने रामसेवक को पीटने लगे। शोर सुनकर रामसेवक की पत्नी लीलावती और बेटा पंकज पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे लीलावती का हाथ टूट गया और पंकज घायल गया। थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दो महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed