फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The biggest religion is to help the needy

संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करने से बड़ा कोई धर्म नहीं

Mon, 25 May 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The biggest religion is to help the needy
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन के दौरान लोगों को भूखा न रहना पड़े। इसके लिए लगातार स्वयं सेवी संगठन और राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। इसी क्रम में सोमवार को भी विभिन्न संगठनों ने राहत सामग्री बांटी। यही नहीं इस संकट की घड़ी में लोगों की सेवा में जुटे लोगों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को कालीमहाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर असहाय व जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर भी प्रवासी श्रमिकों को राहत सामग्री वितरित किया गया। इस दौरान रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, राजेश कुमार रहे। चकिया/ शिकारगंज संवाददाता के अनुसार समाजसेवी डॉ. गीता शुक्ला ने सोमवार को 100 जरूरतमंदों में चावल, दाल, आलू, तेल मसाला, चीनी का वितरण किया। इस अवसर पर माकपा के जिले के मंत्री राम अचल यादव, स्वराज अभियान के नेता व मजदूर किसान मंच के प्रभारी अजय राय, लालचंद यादव,राजन, सरोज कुमार के साथ क्षेत्र के बैराठ व मुडहुआ दक्षिणी वनवासी गरीबों मजलूमों के बीच वितरित किया।इसके पूर्व रविवार की शाम बुद्धनगर स्थित आवास पर महिला कल्याण समिति के बैनर तले कोरोना योद्धा पत्रकारों के वैश्विक महामारी के सयम हर समय गरीबों मजलूमों के बीच काम करने वालो को अंगवस्त्र व पुष्प लेकर सम्मानित किया। इस दौरान शीतला प्रसाद राय, अशोक द्विवेदी, प्रेम शंकर त्रिपाठी, आशू मिश्र, विजय विश्वकर्मा, मोहन पांडेय, मिथिलेश शर्मा, धर्मेंद्र जायसवाल, मुरली श्याम, राम अचल यादव, अजय राय, लालचंद यादव, गुरूदेव चौहान, राजन केशरी, सरोज कुमार, ग्लौरी शुक्ला रहे।
विज्ञापन

चकिया। स्थानीय नगर के निर्भयदास हनुमान मंदिर परिसर पर रविवार की शाम महिला मोर्चा भाजपा की जिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल ने दो दर्जन जरूरतमंद विधवा विकलांग असहाय महिलाओं को राशन वितरण कर अपना जन्मदिन मनाया। दिव्या जायसवाल ने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में चैथे चरण के चल रहे लाक डाउन को देखते हुए जरूरतमंदों की जरूरत पूरा करने के साथ उनके बीच में अपना जन्मदिन मना कर हमें जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर सेवा के सामान महसूस हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज जयसवाल, आशु गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, राजेश चौहान, सरदार राजकुमार सिंह मोदनवाल, अरविंद मोदनवाल, राजकुमार गुप्ता, बबलू चौहान, सुशील पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed