फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The biggest cow shed of the district will be built in Chandauli.

Chandauli News: चंदौली में बनेगी जिले की सबसे बड़ी गोशाला

Fri, 19 Apr 2024 04:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
The biggest cow shed of the district will be built in Chandauli.
चंदाैली। सड़कों पर छुट्टा पशुओं की समस्या के निराकरण के लिए नगर पंचायत चंदौली में 1.65 करोड़ की लागत से जिले की सबसे बड़ी गोशाला बनेगी। इसमें 500 मवेशी रखे जा सकेंगे। इसके लिए पहली किश्त के रूप में 82 लाख रुपये मिल चुके हैं। एक बीघा जमीन भी चिह्नित कर ली गई है और टेंडर भी हो चुका है। लोकसभा चुनाव के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। जनपद में 24 पशु आश्रय स्थलों में 3081 बेसहारा मवेशी रखे गए हैं। आश्रय स्थलों में भूसा, चारा की व्यवस्था की गई है, लेकिन पशुओं की संख्या ज्यादा होने के कारण समस्या होती है। ऐसे में शासन ने जिले में दो कान्हा गौशाला का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा दस और गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। कैटिल कैचर की व्यवस्था की जाएगी ताकि छुट्टा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थलों में पहुंचाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि कान्हा गोशाला के लिए कांशीराम आवास के एक बीघा जमीन चिह्नित कर ली गई है और टेंडर भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed