फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The bear attacked the woman

Chandauli News: भालू ने महिला पर किया हमला

Mon, 05 May 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The bear attacked the woman
नौगढ़। नरकटी गांव में खेत में लकड़ी लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

स्व. चंद्रभान की पत्नी अनीता (38) गांव की ही लीलावती के घर के पास खेत में जलावन की लकड़ी लेने गई थीं। इसी बीच जंगल से निकलकर एक भालू ने अनीता पर हमला कर दिया। लीलावती ने हिम्मत दिखाते हुए भालू को पत्थर मारा। इस पर वह जंगल में भाग गया। हमले में अनीता घायल हो गईं। परिजनों ने एंबुलेंस से अनीता को नौगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने अनीता की हालत गंभीर बताई है। भालू के हमले से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली भालुओं से सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की है। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed