फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The battle against malnutrition is being fought with the help of incomplete data

अधूरे आंकड़ों के सहारे लड़ी जा रही कुपोषण से जंग

Thu, 08 Jul 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
The battle against malnutrition is being fought with the help of incomplete data
पीडीडीयू नगर। देश के पिछड़े जनपदों में शामिल चंदौली जिले में नीति आयोग के निर्देशानुसार कार्य कराया जाता है। नीति आयोग ने स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास व बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया है। करीब तीन साल से इन सभी क्षेत्रों में विशेष ध्यान भी दिया जा रहा है। इसकी बदौलत कुछ हद तक सुधार भी हुआ है, लेकिन अधूरे आंकड़ों की वजह से पोषण के क्षेत्र में बहुत ज्यादा सुधार होता नहीं दिख रहा। आलम यह है कि आज भी जिले में कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के आंकड़े में बौनेपन का आंकड़ा शामिल नहीं किया जाता, जबकि नीति आयोग के संकेतकों में एक महत्वपूर्ण बिंदु है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सूत्रों की मानें तो अभी तक जिले में कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए वजन और उम्र को ही प्रमुख आधार माना गया है। हर महीने इसी आधार पर आंकड़ा तैयार किया जाता है। उसके अनुसार लक्ष्य मानकर आगे सुधार की दिशा में काम कराए जाते हैं। जबकि बौनापन भी कूपोषण की एक श्रेणी होती है। यदि बौनेपन का आंकड़ा भी शामिल किया जाए तो निश्चित रूप से कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों का आंकड़ा बढ़ेगा। तभी ठीक से उनकी देखभाल होगी और इस क्षेत्र में मुकम्मल सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed