फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The base of the temporary bridge on the Karmnasha river near Syedaraja has started moving.

सैयदराजा के पास कर्मनाशा नदी पर बने अस्थाई पुल का खिसकने लगा है आधार

Wed, 20 May 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
The base of the temporary bridge on the Karmnasha river near Syedaraja has started moving.
चंदौली के नौबतपुर के पास कर्मनाशा नदी पर बने अस्‍थाई पुल का खिसकने लगा किनारा। - फोटो : CHANDAULI
सैयदराजा। नौबतपुर के समीप कर्मनाशा नदी के पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद बनाए गए अस्थाई पुल वाहनों के दबाव की वजह से आधार खिसकने लगा है। इससे सड़क खराब होने की आशंका हो गई है। वहीं क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का काम भी लॉकडाउन की वजह से रुका है। इसी तरह कर्मनाशा नदी पर बने पुराने पुल के मरम्मत का काम भी पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में मानसून के पहले ही एक बार फिर रास्ता बाधित होने की आशंका है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर कर्मनाशा नदी पर वर्ष 2009 में पुल से आवागमन शुरू किया गया था। इसके बाद कर्मनाशा नदी पर बने पुराने पुल से आवागमन को रोक दिया गया। 28 दिसंबर 2019 की सुबह पक्का पुल के क्षतिग्रस्त होने पर आवागमन रोक दिया गया। बाद में लोगों की सुविधा के लिए चार माह पहले क्षतिग्रस्त पुल के दोनों तरफ अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया। यही नहीं इंजीनियरों की जांच पड़ताल के बाद क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मत का काम भी शुरू किया गया। वहीं मानसून के पूर्व आवागमन सुचारू रखने के लिए अंग्रेजों के समय में बनाए गए पुल की मरम्मत की भी योजना बनाई गई।
विज्ञापन

मानसून के पहले ही अस्थायी पुल के किनारे की मिट्टी खिसकने लगी है। बुधवार को छह से सात फूट तक मिट्टी खिसक गई। यदि इसी तरह मिट्टी खिसकती रही तो कभी भी पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो एक बार फिर पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा का सड़क संपर्क टूट जाएगा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अस्थायी पुल से प्रति दिन बिहार से ओवरलोड बालू लदे वाहन यूपी में आ रहे हैं। इस संबंध में एनएचआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह ने बताया कि लगता है कि पानी के बहाव के वजह से मिट्टी खिसकी है। इसे ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने पुल पर जल्द ही होगा लोड टेस्टिंग
कर्मनाशा नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत में हो रही देरी को देखते हुए ब्रिटिश काल में बने पुल की मरम्मत की जा रही है। इसी माह इस पर लोड टेस्टिंग किया जाएगा। एनएचआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह ने कहा कि पुल की मरम्मत अंतिम चरण में है। इसी माह के अंत में लोड टेस्टिंग किया जाएगा। इसके बाद इसे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। फोर लेन के क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है। जैक बेलगाम कर्नाटक से आ गया है। जर्मनी से आने वाला सामान भी शिप में लोड होकर चल दिया है। 15 से 20 दिन में साइट पर पहुंच जाएगा। इसके बाद मरम्मत में तेजी आएगी। हालांकि पक्का पुल मानसून से पहले चालू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed