{"_id":"583dde844f1c1b2d1ede6547","slug":"the-bank-was-closed-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक बंद कराया, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक बंद कराया, नारेबाजी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय गांव के पश्चिमी बाजार में काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शाखा से काफी इंतजार के बाद भी पैसा न मिलने से नाराज होकर ग्रामीणों ने जबरन शाखा को बंद करा दिया और जीटी रोड पर चक्का जाम की कोशिश की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से वे जाम नहीं कर सके।
गांव के पश्चिमी बाजार में काशी गोमती संयुत ग्र ामीण बैंक की शाखा है। पिछले कई दिनों से यहां पैसे नहीं मिल रहे हैं। मंगलवार की सुबह से ही बैंक की शाखा के पास लोग कतारबद्ध हो गए। सुबह दस बजे जब बैंक खुला तो बैंक के कर्मियों ने बताया कि बैंक में पैसे नहीं हैं। कई घंटों से पैसे के लिए कतार में खड़े लोगों को धैर्य जवाब दे दिया और वे हो हल्ला करने लगे। ग्राहकों ने बैंक की शाखा को जबरन बंद करा दिया और उसके बाद सड़क पर चक्का जाम करने पहुंच गए। अभी वे जाम लगाना शुरू ही किया था कि पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस पर ग्रामीण बैंक प्रशासन को कोसते हुए वापस लौटे।