फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The balcony of the government school fell heavily, three youths were buried, one died, there was a stir

Chandauli: अचानक से गिरा सरकारी स्कूल का छज्जा, तीन युवक दबे, एक की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 24 Jan 2023 02:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 24 Jan 2023 02:02 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय विद्यालय डिघवट का जर्जर छज्जा मंगलवार को गिर गया। इसमें गांव के तीन युवक दब गए। इसकी जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया और लोग बचाव कार्य में जुट गए वही मौके पर पुलिस पहुंच कर भी आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
The balcony of the government school fell heavily, three youths were buried, one died, there was a stir
चानक से गिरा राजकीय विद्यालय का छज्जा, तीन युवक दबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में सदर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय विद्यालय डिघवट का छज्जा मंगलवार को गिर गया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पहुंच कर आगे कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय विद्यालय डिघवट का जर्जर छज्जा मंगलवार को गिर गया। इसमें उक्त गांव निवासी नीरज (20), दिनेश (32) सत्येंद्र (23) दब गए। इसकी जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया और लोग बचाव कार्य में जुट गए वही मौके पर पुलिस पहुंच कर भी आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी मंगवा कर मलबे को हटाने का कार्य तत्काल किया, लेकिन इसमें नीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दिनेश और सत्येंद्र को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं जानकारी होते ही एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

The balcony of the government school fell heavily, three youths were buried, one died, there was a stir
घटना के बाद मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मची अफरा-तफरी
सदर कोतवाली क्षेत्र के डिघवट गांव में राजकीय विद्यालय का छज्जा गिरने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली सभी मौके पर पहुंच गए और उसकी सूचना तत्काल लिस को दी। जेसीबी मंगा कर किसी प्रकार मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी हुआ लेकिन इसमें नीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दिनेश और सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तीनों एक साथ कहीं जा रहे थे जैसे ही दीवार के समीप से गुजरे की अचानक छज्जा उन पर गिर गया जिससे इसमें तीनों दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed