फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The audience's breath kept rising on every ball.

Chandauli News: हर गेंद पर चढ़ती रही दर्शकों की सांसे

Mon, 20 Nov 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
The audience's breath kept rising on every ball.
पीडीडीयू नगर। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप क्रिकेट मुकाबला ने लोगों को दीवाना बना दिया। दोपहर दो बजे से ही लोग टीवी के सामने जम गए। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पर भी चौके छक्के की दीवानगी कम नहीं हुई। सूर्योपासना के बीच क्रिकेट प्रेमियों ने भारत के जीत के लिए प्रार्थना की। नगर में जगह जगह क्रिकेट मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई। यहां हर गेंद पर लोगों की सांसें चढ़ती रही।
विज्ञापन

क्रिकेट विश्वकप में सेमीफाइनल की जीत के बाद से ही फाइनल की तैयारी शुरू हो गई थी। विश्व की चोटी के दो देशों के बीच मैच को देखने को लेकर लोगों में उतावलापन दिखा। एक तरफ लोक आस्था का महापर्व डाला छठ रहा तो दूसरी तरफ क्रिकेट रहा। ऐसे में नगर के मानसरोवर तालाब, दामोदरदास पोखरा, काली महाल, पानी टंकी रोड सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर मैच का प्रसारण किया गया। मानसरोवर तालाब और दामोदरदास पोखरा पर आस्था के बीच मैच का रंग जमा। टॉस जीत कर आस्ट्रेलिया ने पहले बॉलिंग चुनी तो लोगों को निराशा हुई लेकिन रोहित शर्मा के चौकों छक्कों ने लोगों को उत्साहित कर दिया। पहले सूर्य कुमार के आउट होने पर विराट बैटिंग करने पहुंचे और रंग जमाया लेकिन श्रेयस के जल्दी चले जाने के बाद पूरी टीम दबाव में आ गई। विराट और केएल राहुल ने एक एक रन लेकर टीम को संभाला लेकिन विराट और केएल राहुल के आउट होने के बाद लोग निराश हो गए। इसके बाद भी जब टीम का स्कोर 240 तक पहुंच गया तो लोगों को अपने बॉलरोंं से आस जगी। शमी ने जब पहला विकेट शमी और उसके तुरंत बाद बुमराह ने विकेट चटकाया तो एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे पर रंगत आ गई। कुल मिलाकर पूरे मैच पूरी तरह रोमांचक रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed