फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The ambulance going to drop the pregnant woman overturned, the driver absconded

Chandauli News: प्रसूता को घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस पलटी, चालक फरार

Mon, 22 May 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The ambulance going to drop the pregnant woman overturned, the driver absconded
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से शनिवार की रात प्रसूता और तीमारदारों को घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस डूमरी गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रसूत समेत चार महिलाएं घायल हो गईं जबकि एक नवजात समेत दो बच्चे सकुशल हैं। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सीएमओ ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। चालक के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इमिलिया गांव की बेगम खातून (22) को शनिवार की रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य होने पर उन्हें एम्बुलेंस से घर भेजा गया। एंबुलेंस जैसे ही डूमरी गांव से आगे बढ़ी कि तभी वह अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक एंबुलेंस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बेगम खातून (22), नवजात शिशु, जुलेखा (26), सानिया (9 माह), खुशबू निशा (55) और इमिलिया की आशा कार्यकर्ता तारा देवी (50) को बाहर निकाला। चारों महिलाओं को चोटें आई थीं। दोनों बच्चे सुरक्षित थे। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ युगलकिशोर राय भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया भेजवाया। सीएमओ ने बताया कि एंबुलेंस चालक के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाइक गढ्ढे में गिरी, तीन घायल
शहाबगंज। कलानी गांव के पास रविवार की दोपहर में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गई। मथेला गांव निवासी तारमूल (30) अपने ससुर धरांव गांव निवासी इम्तियाज शाह (50) व सास राबिया (45) को मोटरसाइकिल पर बैठाकर शादी समरोह में शामिल होने बिहार के पतेसर जा रहे थे। कलानी गांव के पास मोटरसाइकिल गढ्ढे में पलट गई। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed