फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The agitation of women

महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Dec 2016 01:07 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 06 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
The agitation of women
प्रदर्शन करती मह‌िलाएं
विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लेने वाली महिलाओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट गेट पर घंटों प्रदर्शन किया। नोटबंदी के चलते उनको मासिक साप्ताहिक किश्त जमा करने में दिक्कत आ रही है। क्योंकि कंपनी के लोग बड़े नोट नहीं ले रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने समझा बुझाकर प्रदर्शन खत्म कराया।  
विज्ञापन

इस पीड़ित महिलाओं का कहना था कि उन्होंने विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से रोजगार के लिए पैसे लिए थे। इसके एवज में महिलाएं मासिक व साप्ताहिक किस्त भी जमा कर रही थीं। नोटबंदी के चलते महिलाएं अब किश्त जमा नहीं कर पा रही हैं। कंपनी से जुड़े लोग अब बंद हो चुके बड़े नोट लेने से इन्कार कर रहे हैं और महिलाओं से जबरदस्ती किस्त जमा करने का दबाव डाल रहे हैं। आरोप लगाया कि कंपनी के लोगों द्वारा कर्ज के पैसे को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मांग किया कि कंपनी के कर्मचारियों को ऐसा करने से रोका जाए। साथ ही इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान कहा कि नोटबंदी के कारण उनकी मजदूरी मिलनी बंद हो गयी है। काफी जद्दोजहद के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने किसी प्रकार महिलाओं को शांत कराया। इस मौके पर बाला, श्यामरथी देवी, सुनीता देवी, सोनी, मंतारा देवी, चंदा, सबती, सविता, मंशा देवी, माया देवी, लक्ष्मीना देवी आदि   उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed