{"_id":"62dcdb05f7d1eb8dc7c1193cdc8b9c30","slug":"the-agitation-for-the-removal-of-liquor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दूकान हटाने के लिए किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दूकान हटाने के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दूकान को हटाने की मांग को लेकर मुगलसराय क्षेत्र के परशुरामपुर
विज्ञापन
गांव की महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिलाओं ने कहा कि गांव में विगत कई वर्ष से शराब की दूकान खुली है। यहां शराब पीकर आए दिन मारपीट व महिलाओं संग दुर्व्यवहार की घटनाएं होती रहती हैं। इससे गांव में अशांति व्याप्त है।
इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि शराब की दूकान से असामाजिक तत्व वार्ड, रेलवे कालोनी में लोगों से मारपीट करते रहते हैं। साथ ही दूकान के पास ही स्कूल है, जहां प्रतिदिन स्कूल बच्चे व अभिभावक आते-जाते रहते हैं।
दूकान पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जो महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कसते हैं और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। अभी कुछ ही दिन पूर्व शराब पीकर दो लोगों में मारपीट हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गयी थी। पहले भी इस तरह की घटना में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
कहा कि ग्रामवासियों की ओर से दूसरी जगह दूकान स्थानान्तरित करने की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। यदि शीघ्र दूकान को हटाया नहीं गया तो वे सभी आंदोलन करेंगे।
अंत में ग्रामीणों ने मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस अवसर पर फूलमति देवी, पुष्पा, बबली, शकुंतला, रीना, रिंकी, गायत्री, सरस्वती आदि उपस्थित रहीं।