फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The admit card has been completed one day before the date of back paper examination

्रवेश पत्र अंकित तिथि से एक दिन पूर्व हो गई बैक पेपर की परीक्षा

Sun, 24 Jan 2021 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
The admit card has been completed one day before the date of back paper examination
सकलडीहा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन की लापरवाही हो या फिर कोई अन्य कारण, इसके चलते बीएड सेकेंड सेमेस्टर बैक पेपर की परीक्षा एक दिन पूर्व शुक्रवार को हो गई। जबकि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तिथि 23 जनवरी अंकित थी। शनिवार को परीक्षार्थी जब परीक्षा केंद्र सकलडीहा पीजी कालेज पहुंचे तो इसकी जानकारी होते ही उनमें आक्रोश पनप गया। इसके बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में महाविद्यालय प्रशासन से परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय से सर्म्पक करने पर समस्या का निदान करने की नसीहत दी। इसके बाद सभी परीक्षार्थी वहां से मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

सकलडीहा पीजी कॉलेज पर जनपद के समस्त महाविद्यालयों के बीए तृतीय वर्ष, बीएड सेकेंड सेमेस्टर समेत विभिन्न कक्षाओं और विषयों के बैक पेपर की परीक्षा शुक्रवार को हुई थी। जिसमें कई छात्र-छात्राएं शामिल हुये थे वहीं कई अनुपस्थित रहे। शनिवार को बीएड सेकेंड सेमेस्टर के परीक्षार्थी बैक पेपर की परीक्षा के लिए जब महाविद्यालय पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई की उनकी परीक्षा शुक्रवार को हो चुकी है। परीक्षार्थियों ने कालेज प्रशासन को प्रवेश पत्र भी दिखाया जिस पर परीक्षा की तिथि 23 जनवरी अंकित थी। प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि से एक दिन पूर्व बैक पेपर की परीक्षा होने पर उनमें आक्रोश फैल गया। परीक्षार्थी हंगामा करने लगे। बाद में महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता कर समस्या का हल निकालने की सलाह देकर सभी को लौटा दिया। इस बाबत प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तिथि विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित की गई थी। बताया कि परीक्षा से वंचित परीक्षार्थी विश्वविद्यालय से संर्पक कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है। इस दौरान अंजली, ममता, प्रतिभा, श्वेता चतुर्वेदी, संतोषी, सोनू कुमार, निशा, सुरेन्द्र, रागिनी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed