फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The administrative building of Indo-Israel Research Center will be ready soon

Chandauli News: जल्द तैयार हो जाएगा इंडो-इस्राइल अनुसंधान केंद्र का प्रशासनिक भवन

Sat, 19 Jul 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The administrative building of Indo-Israel Research Center will be ready soon
क्षेत्र के माधोपुर गांव में इंडो-इस्राइल अनुसंधान केंद्र का प्रशासनिक भवन बनकर लगभग तैयार है। लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से निर्माणाधीन भवन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां पर सब्जियों का उत्पादन भी शुरू हाे गया है। इंडो-इस्राइल तकनीक से विकसित यह उद्यान मूर्त स्वरूप में है। यह केंद्र पूर्वांचल के किसानों के लिए उन्नत खेती का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

आठ अगस्त 2022 को माधोपुर में इंडो-इस्राइल अनुसंधान केंद्र के निर्माण की शुरूआत हुई थी। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंदौली के भाजपा सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा था कि यह अनुसंधान केंद्र पूर्वांचल के किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। अब यह केंद्र मूर्त रूप लेने लगा है। सात करोड़ की लागत से बनने वाले सब्जी अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक भवन का निर्माण साढ़े तीन करोड़ की लागत से किया जा रहा है। यह लगभग पूरा हो चुका है। वहीं राजकीय संतति उद्यान की शुरुआत हो चुकी है। यहां से सस्ते दाम पर सब्जियों के बीच उपलब्ध हो रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि इच्छुक किसान बाजार से बीज लेकर भी इस तकनीक के माध्यम से केवल 21 दिनों में पौधे तैयार कर सकते हैं। बताया कि प्रशासनिक भवन 3.52 करोड़ से बन रहा है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed