फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The administration sealed the house after ousting two brothers from their home

Chandauli News: प्रशासन ने दो भाइयों को घर से बाहर कर मकान किया सील

Mon, 03 Mar 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The administration sealed the house after ousting two brothers from their home
इलिया। सैैदूपुर चौकी पुलिस ने ताला गांव में रविवार को एसडीएम के निर्देश पर दो भाइयों को घर से बाहर कर मकान सील कर दिया। दोनों भाइयों के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

रमाकांत और सालिक राम यादव भाई हैं और दोनों के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा है। समझाने के बावजूद दोनों पक्ष मारपीट पर आमादा थे। एसडीएम दिव्या ओझा के निर्देश पर नायब तहसीलदार आशुतोष राय ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों भाइयों को घर से बाहर कर विवादित मकान को सील कर दिया। दोनों के बीच घर व जमीन को लेकर अक्सर विवाद व मारपीट हो रही थी। उधर, मकान से बेदखल होने पर दोनों भाइयों के सामने रहने की समस्या पैदा हो गई है। दोनों भाइयों के खिलाफ चकिया थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। सैदूपुर चौकी इंचार्ज परमानंद तिवारी ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर दोनों भाइयों को घर से बाहर कर मकान को सील कर दिया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार आशुतोष राय व पुलिस के अलावा पीएसी भी मौजूद रही। चकिया कोतवाली प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर दोनों भाइयों को घर से बाहर कर मकान सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed