फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The accused released a video, saying, "My family is being framed

Chandauli News: आरोपी ने वीडियो किया जारी, कहा-मेरे परिवार को फंसाया जा रहा

Fri, 26 Dec 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The accused released a video, saying, "My family is being framed
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र में मोहरगंज पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार की रात खुशबू किन्नर के तीन मंजिला मकान में बम धमाका हुआ था। इसमें मकान की एक तरफ की दीवार ढह गई थी। मामले में खुशबू किन्नर ने अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू, मनोज कुमार सिंह, विकास सिंह, विशाल सिंह और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमे के चौथे आरोपी विकास सिंह ने एक वीडियो जारी कर परिवार को फंसाने का आरोप लगाया है। उसने अपने परिवार सहित खुद को निर्दोष बताया। विकास सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि उसके छोटे भाई की दोस्ती खुशबू किन्नर से थी, लेकिन भाई की शादी के बाद से खुशबू किन्नर से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

विकास सिंह ने आरोप लगाया कि खुशबू किन्नर उनके भाई और पूरे परिवार को बेवजह फंसा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई। विकास सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में उनके परिवार के लोग शामिल पाए जाते हैं, तो उन्हें फांसी की सजा दी जाए लेकिन उनका परिवार पूरी तरह निर्दोष है तो उन्हें परेशान ना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बलुआ क्षेत्र के कुछ लोगों से उनके विवाद था, जो खुशबू किन्नर को उकसाकर उनके परिवार को फंसाना चाहते हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बेगुनाह लोगों को बेवजह फंसाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed