फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The 70-year-old Inter College building fell into disrepair, with eight classrooms closed for safety reasons.

Chandauli News: 70 साल पुराने इंटर कॉलेज का भवन हुआ जर्जर, सुरक्षा कारणों से बंद कराई गईं आठ कक्षाएं

Wed, 03 Dec 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The 70-year-old Inter College building fell into disrepair, with eight classrooms closed for safety reasons.
अमरवीर इंटर कॉलेज के जर्जर भवन की छत। संवाद - फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।
धानापुर। 70 साल पुराने अमरवीर इंटर कॉलेज का भवन जर्जर हो गया है। सुरक्षा के कारणों से आठ कक्षाएं बंद करा दी गई हैं। यह जानकारी प्रधानाचार्य अजय शेखर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में अगस्त क्रांति के वीर सपूतों की स्मृति में वर्ष 1949 में स्थापित अमरवीर इंटर कॉलेज की शुरुआत एक झोपड़ी से की गई। वर्ष 1965 में इसके भवन का निर्माण हुआ। आज इसकी हालत जर्जर हो गई है। कस्बा स्थित यह ऐतिहासिक कॉलेज कभी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था का मजबूत स्तंभ हुआ करता था, लेकिन लंबे समय से रखरखाव के अभाव में इसका भवन अब जर्जर हो गए हैं। छतें टपकती हैं। प्लास्टर उखड़ गए हैं। हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


अमरवीर इंटर कॉलेज की स्थापना वर्ष 1949 में ओदरा के रहने वाले बाबू रामनरेश सिंह व क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने की थी। यहां के पढ़े हुए कई छात्र पढ़कर ऊंचे और बड़े पदों पर पहुंच गए हैं। वहीं कॉलेज की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। विद्यालय के बरामदे और कक्षाओं की छतें गिरने लगी हैं। दीवारों में दरारें बढ़ती जा रही हैं। भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसी कारण विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आठ कमरों में कक्षाओं का संचालन बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भवन के मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए विद्यालय के पास कोष नहीं है। प्रबंधकीय विवाद भी लंबे समय से चल रहा है। कहा कि जब तक प्रबंधन स्तर व जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रयास नहीं होगा, समाधान निकलना मुश्किल है।
अजय शेखर सिंह, प्रधानाचार्य

अमरवीर इंटर कॉलेज के जर्जर भवन की छत। संवाद

अमरवीर इंटर कॉलेज के जर्जर भवन की छत। संवाद- फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed