फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The 440 volt line was not removed from the school even though it broke several times.

Chandauli News: कई बार टूट कर गिरी फिर भी विद्यालय के ऊपर से नहीं हटी 440 वोल्ट की लाइन

Mon, 04 Mar 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The 440 volt line was not removed from the school even though it broke several times.
दुलहीपुर । क्षेत्र के मलोखर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से 440 वोल्ट की लाइन गुजरी है। यह कई बार टूटकर गिर चुकी है हालांकि अभी तक कोई दुर्घटना नहीं घटित हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी इसपर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

विकास खंड नियामताबाद का राजस्व गांव मलोखर प्राथमिक विद्यालय भवन के ऊपर से एलटी 440 वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण इसे अभी तक हटाया नहीं गया है। जबकि लाइन कई बार टूटकर विद्यालय प्रांगण में गिर चुकी है। ग्राम प्रधान शोले खान ने बताया कि एक वर्ष पूर्व तार टूटकर विद्यालय परिसर में गिरा था। इसके पहले भी तार टूट कर गिर चुक है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमिला कुमारी ने बताया कि शिक्षा विभाग व बिजली विभाग को लिखित पत्र देकर विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रही लाइन को हटवाने की मांग की गई मगर अभी तक उस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। उपखंड अधिकारी चंधासी मनोज कश्यप ने बताया कि 2018 मे स्टीमेट बनाकर भेजा गया है जैसे ही धन प्राप्त होगा वैसे ही तार को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed