{"_id":"676976a569827d1bdc0f28e5","slug":"terror-of-wild-pigs-in-the-fields-of-chandauli-farmers-potato-crop-destroyed-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली के खेतों में जंगली सुअरों का आतंक: किसानों की आलू की फसल तबाह, राहत देने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली के खेतों में जंगली सुअरों का आतंक: किसानों की आलू की फसल तबाह, राहत देने की गुहार
Mon, 23 Dec 2024 08:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 23 Dec 2024 08:11 PM IST
सार
रमदत्तपुर गांव के किसान जंगली सुअरों के आतंक से परेशान हैं। रात के अंधेरे में खेत में आकर फसल को नष्ट कर दे रहे हैं लिहाजा गुहार लगा रहे हैं कि राहत का इंतजाम करें।
विज्ञापन
आलू की फसल बर्बाद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
टांडाकला क्षेत्र के रमदत्तपुर गांव के किसान सदन मौर्या इन दिनों जंगली सुअरों के आतंक से बेहद परेशान हैं। रात के अंधेरे में सुअर उनके खेतों में आकर आलू की फसल को खोदकर नष्ट कर देते हैं। किसान की मेहनत पर पानी फिरने से वह बेहद निराश और चिंतित हैं।
विज्ञापन
सदन मौर्या ने बताया कि जंगली सुअरों के लगातार हमलों से उनकी आलू की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। किसानों की मांग है कि जंगली सुअरों को खेतों से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
यह समस्या केवल सदन मौर्या तक ही सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के टांडा खुर्द, सरौली, सोनबरसा, चकरा अमानी आदि गांव के कई अन्य किसान भी इसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। जंगली सुअरों के आतंक से किसानों की आय पर गहरा असर पड़ रहा है और उनके जीवन यापन पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
किसानों ने शासन से अपील की है कि वे जंगली सुअरों के इस बढ़ते आतंक पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल कदम उठाएं। शासन इस समस्या पर गंभीरता से विचार करे और किसानों को राहत पहुंचाने के लिए शीघ्र कार्रवाई करे।