फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Terror of dogs in forest area, 117 people became victims in three weeks

Chandauli News: वनक्षेत्र में कुत्तों का आतंक, तीन सप्ताह 117 लोग बने शिकार

Tue, 09 Sep 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Terror of dogs in forest area, 117 people became victims in three weeks
नौगढ़ विकासखंड क्षेत्र में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन सप्ताह में नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्तों के काटने के 117 मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य केंद्र में सभी पीड़ितों को एंटी रेबीज इंजेक्शन देकर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को मझगावां निवासी छात्र सुनील कुमार घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उसे काट लिया। सुनील की चीख सुनकर परिजन डंडा-लाठी लेकर बाहर दौड़े, लेकिन तब तक कुत्ता भाग चुका था।
विज्ञापन

परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की सहायता से सुनील को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. सुनील कुमार ने उसे एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा प्रभारी डॉ. अवधेश पटेल ने बताया कि कुत्ता, बिल्ली या बंदर के काटने पर तुरंत एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है और समय पर इलाज न मिलने पर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed