{"_id":"60296be58ebc3ee94b35cd8d","slug":"ten-thousand-houses-will-get-pure-water-by-march-chandauli-news-vns5747203105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक दस हजार घरों को मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च तक दस हजार घरों को मिलेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पहाड़ी क्षेत्रों और नदी के तटवर्ती लोगों को स्वच्छ पेय जल उपलब्ध करवाने के लिए जल निगम चार स्थानों पर ओवर हेड टैंक बनवा रहा है। पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इससे लगभग दस हजार घरों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा। लगभग पांच हजार घरों को कनेक्शन भी दिया जा चुका है।
जल निगम की ओर से तीन स्थानों सतपोखरी, बहादुरपुर व जरखोर पेयजल योजना पूरी की जा चुकी है जबकि जरहर गांव में पानी की टंकी का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। मार्च तक सभी निर्माण पूरे कर लिए जाएंगे और ग्रामीणों को शुद्ध पानी मिलने लगेगा। इससे लोगों आर्सेनिक युक्त पानी से भी निजात मिलेगी। इस पूरी योजना पर 10 करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे। विभाग ने लगभग 40 किमी लंबी पेयजल पाइप लाइन बिछाई है।
पीडीडीयू नगर। नौगढ़ विकासखंड के नक्सल प्रभावित जरहर गांव में ओवरहेड टैंक का कार्य प्रगति पर है। गांव में घर-घर तक पानी पहुंचाए जाने के लिए 67 लाख रुपये की लागत से पंप हाउस , ट्यूबवेल, स्टाफ क्वार्टर, चहारदीवारी आदि बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा पानी स्टोर करने के लिए 50 किलोलीटर की टंकी भी बनाई जा रही है जिसकी ऊंचाई 14 मीटर होगी। वहीं घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसके पहले गांव के लोग पानी के लिए पहाड़ी नदियों व कुछ हैंडपंपों पर निर्भर थे। बरसात के दिनों में वे हैंडपंप से निकलने वाले गंदे व मटमैले पानी का उपयोग करने को विवश थे।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जलनिगम विभाग की ओर से गर्मी आने के पहले पड़ाव क्षेत्र के सतपोखरी व बहादुरपुर में कनेक्शन देने का काम भी शुरू कर दिया गया है। सतपोखरी में करीब 20 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई गई हैं। जिससे 1900 घरों को कनेक्शन भी दे दिया गया है। इसी तरह बहादुरपुर में 1800 घर, बबुरी के जरखोर में एक हजार घरों तक कनेक्शन पहुंचाया गया है। जबकि नौगढ़ के जरहर में 118 घरों तक पानी पहुंचाने का कार्य अंतिम चरण में हैं। इसके पहले इस क्षेत्र के लोग आर्सेनिकयुक्त पानी पीने को विवश थे।
कोरोना संक्रमण के कारण जरहर पेयजल योजना को समय से पूरा नहीं किया जा सका है। संक्रमण कम होने के बाद कार्य में तेजी आई है। मार्च माह तक सभी कार्य पूरे कर पानी की आपूर्ति आरंभ कर दी जाएगी। हेमंत सिंह, एक्सईएन, जलनिगम विभाग।