फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ten schools were closed

बंद मिले दस विद्यालय

Sat, 10 Sep 2016 01:49 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 10 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ten schools were closed
बंद पड़ा जमसोती प्राथमिक विद्यालय।
 डीएम कुमार प्रशांत के निर्देश पर जिले के आला अधिकारियों ने गुरुवार को स्थानीय विकास खंड के 60 स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दस विद्यालय बंद मिले। निरीक्षण के दौरान कई अध्यापक नदारद मिले। देर शाम अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीएम को सौंपी। अधिकारियों ने टीम ने गांवों में आंगनबाड़ी केेंद्रों का निरीक्षण करते हुए वहां चल रहे हौसला योजना की सच्चाई भी परखी। कार्रवाई में बीएसए और शिक्षा  अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर मनरेगा जगदीश त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय जमसोत और मगरहीं का निरीक्षण किया। यहां आंगनवाड़ी और विद्यालयों में ताला लगा दिखा, जबकि प्राथमिक विद्यालय शाहपुर के हेडमास्टर छत्रपाल सिंह ने अनुपस्थित तीन अध्यापकों सुशील सिंह, संजय सिंह, स्वारथ के बारे में बताया कि दवा लेने नौगढ़ गए हैं। डिप्टी मनरेगा ने उन अध्यापकों को अनुपस्थित किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार जिला सेवा योजना, अर्थसंख्या एवं अधिकारी, पशु चिकित्सक, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक आदि अधिकारियों ने छह-छह विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया और अनुपस्थित अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थिति दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ प्रदीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को नौगढ़ में विद्यालयों का निरीक्षण कराया गया है। सोमवार से निरीक्षण अभियान में तेजी लाएंगे।

वहीं इस निरीक्षण के बाद शिक्षा अधिकारी स्कूल में बच्चों व अध्यापकों की उपस्थिति, फल, दूध वितरण, शौचालय,  हैंडपंप, बाउंड्रीवाल रसोईयां के अलावा ड्रेस पुस्तक वितरण की समीक्षा करते  हुए हिंदी और पर्यावरण के बारे में बच्चों से पूछते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed