फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature started rising again due to strong sunlight, humidity also increased

Chandauli News: तेज धूप से फिर चढ़ने लगा पारा, उमस भी बढ़ी

Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Temperature started rising again due to strong sunlight, humidity also increased
पीडीडीयू नगर। पिछले दिनों मौसम बदलने से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी। अब फिर से तेज धूप निकलने से गर्मी सताने लगी है। सोमवार को जिले में दो डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे गर्मी और उमस भी बढ़ गई। मौसम विज्ञानी के अनुसार अब लू चलने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। बीते 10 मई से बादल छाने और नम हवाएं चलने से तापमान में गिरावट शुरू हो गई थी। इससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 37 डिग्री तक पहुंच गया था। अब सोमवार को फिर से तेज धूप निकली तो गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए। पारा दो डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अब गर्मी तेजी से बढ़ेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 पहुंचने का अनुमान है। वहीं, 16 मई को 44 और 17 मई को 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ था। अब मौसम शुष्क होने से फिर से तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed