फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature rose by one degree in 24 hours; heat and humidity caused distress.

Chandauli News: 24 घंटे में एक डिग्री बढ़ा तापमान, गर्मी और उमस किया बेहाल

Sun, 28 Jun 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Temperature rose by one degree in 24 hours; heat and humidity caused distress.
पीडीडीयू नगर में धूप से बचने के लिए छाता लेकर चलते लोग। संवाद - फोटो : Archive
पीडीडीयू नगर। जिले में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस लिहाज से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। वहीं, हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) 44 प्रतिशत रहने के कारण गर्मी के साथ उसम भी बढ़ गई, जिससे लोग बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

जिले में सामान्य तौर पर 15 जून से प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाती हैं, जबकि 21 जून के आसपास मानसून की बारिश का आगाज माना जाता है। इसके बावजूद इस बार मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। जून माह में अब तक जिले में केवल 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य जून वर्षा का करीब 70 प्रतिशत है। बारिश की कमी के कारण किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। खेतों की तैयारी और खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। बारिश के जगह आसमान में तेज धूप खिली हुई है। रात के समय आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं भी चलीं, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकल आई। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन




आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 28 जून तक लू और उसम का दौर जारी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 29 जून से प्रदेश में मानसून के प्रभावी होने का अनुमान है। जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं भी होगी, वहां भी तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed