फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature reaches record 44 degrees, scorching heat

Chandauli News: तापमान पहुंचा रिकार्ड 44 डिग्री पर, चमड़ी झुलसा रही गर्मी

Mon, 22 May 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches record 44 degrees, scorching heat
इन दिनों आसमान से बरस रही आग के कारण गर्मी अपने प्रचंड स्वरूप में है। वहीं लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है। तापमान में वृद्धि का क्रम भी जारी है। तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार के 43.4 डिग्री सेल्सियससे बढ़कर रिकार्ड 44 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी 23 मई से जिले में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।पिछले 10 दिनों से गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। दिन का उच्चतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा पर रह रहा है। गर्मी बढ़ने का आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा है। सुबह नौ बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। घर से बाहर मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकला जा रहा है। गर्म पछुआ हवा ने लोगों को घरों में कैद रहने पर विवश कर दिया है। जंगलों में वन्य जीव पानी के लिए तरस जा रहे हैं। वहीं नगरीय इलाकों में भी पशु-पक्षी दिनभर पानी व छांव की तलाश में भटकते दिख रहे हैं। गर्मी से पसीना सूखने का नाम ही नहीं ले रहा है। एसी, पंखे व कूलर भी लोगों को गर्मी से राहत दिलाने में असफल साबित हो रहे हैं। सड़कों पर चलना दुश्वार बना रहा। गर्मी और गर्म हवा राह चलते लोगों को ठिठकने पर विवश कर दे रहे हैं। लोग गर्मी व लू का शिकार हो बीमार पड़ जा रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भरमार होने लगी है। वहीं भीषण गर्मी में पशु पक्षी भी प्यास से बेहाल हो रहे हैं। रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में दो बंदर नल खोलकर पानी पीने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन

कोट........
आगामी दो दिनों तक गर्मी व लू का कहर जारी रहेगा। वहीं 23 मई से मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 26 व 27 मई को कई स्थानों पर बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, कृषि व राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन

रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
बाइट- 1735
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed