फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature reached 41 degree, heat stroke disturbed

Chandauli News: 41 डिग्री पर पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों ने किया परेशान

Thu, 11 May 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 41 degree, heat stroke disturbed
पीडीडीयू नगर। जिले में गर्मी ने प्रकोप बढ़ाना शुरू कर दिया है। आसमान से दिनभर जहां आग बरस रही है, वहीं लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है। तापमान में वृद्धि का क्रम भी जारी है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम 24 डिग्री पर बना रहा।
विज्ञापन

पिछले दिनों आंधी पानी के कारण मौसम काफी सुहाना हो गया था। वहीं तापमान भी करीब 10 डिग्री गिरकर 31 के आसपास पहुंच गया था। आंधी के कारण लोगों को कुछ परेशानी जरूर उठानी पड़ी थी लेकिन बारिश से उनके चेहरे खिल गए थे। इसके बाद मौसम में बदलाव आया और पिछले एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। दिन का उच्चतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। गर्मी बढ़ने का आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा है। जिला प्रशासन की ओर से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को सुबह के साढ़े सात से साढ़े 11 बजे तक चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद छोटे बच्चों को स्कूल से घर लौटने में तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक बच्चों को धूप से सुरक्षित घर लाने के लिए काफी जतन कर रहे हैं। वे बच्चों को छातों के नीचे या टोपी पहनाकर घर ला रहे हैं। वहीं सुबह के नौ बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। पैदल चलने वाले राहगीर धूप से बचने के लिए पेड़ों या किसी अन्य छाए का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। माह के मध्य व अंत में बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed