फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature reached 40 degree Celsius, scorching heat started

Chandauli News: 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, पड़ने लगी झुलसाने वाली गर्मी

Wed, 09 Apr 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 40 degree Celsius, scorching heat started
पीडीडीयू नगर। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले में कुछ स्थानों पर मंगलवार को बादलों की आवाजाही लगी रही। हालांकि ज्यादातर समय तेज धूप रही। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन तक गर्मी सताएगी।
विज्ञापन


गर्मी व तापमान बढ़ने से अब पंखे, कूलर के अलावा एसी भी चलने लगे हैं। मंगलवार को तेज धूप के कारण सड़कों पर चलने वाले लोग छांव की तलाश करते देखे गए। अप्रैल माह में शुरुआत में भगवान सूर्य ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण दिन में लोगों को घर से बाहर निकल पाना मुश्किल भरा रहा। तपिश के बीच स्कूल जाने वाले बच्चे व कार्यालय जाने वाले लोग परेशान रहे। उधर, गर्मी बढ़ने के कारण अस्पतालों में डायरिया और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। तापमान बढ़ने से हीट स्ट्रोक का खतरा भी मंडराने लगा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गर्मियों में पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में लोगों को चाहिए कि तले हुए और मसालेदार भोजन से परहेज कर तरल पदार्थों का सेवन करें। उन्होंने बताया कि विटामिन ए और सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दही, बेल, खीरा, तरबूज और फलों का सेवन करना चाहिए। बेल का शर्बत, कच्चे आम की शिकंजी और नीबू पानी गर्मी से बचने के लिए रामबाण उपाय है। ज्यादा पसीना आने या उल्टी-दस्त की स्थिति में तुरंत ओआरएस के घोल का सेवन करें। स्थिति बिगड़ने पर नजदीक के अस्पताल में संपर्क करें। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिन में तापमान और बढ़ने की संभावना है। हालांकि 12 अप्रैल को जिले में बारिश के आसार हैं। पुरवा हवा चलने से अभी लू की समस्या से लोग बचे रहेंगे, लेकिन पछुआ हवा चलने से लू का खतरा भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed