{"_id":"67c4a68d3f2ffc59ee06ca64","slug":"temperature-increased-due-to-easterly-wind-reached-33-degree-celsius-chandauli-news-c-189-1-svns1011-127906-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुरवा हवा से बढ़ा तापमान, 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुरवा हवा से बढ़ा तापमान, 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एक ओर जहां पहाड़ी इलाकों में फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में प्रभावी कमी और पुरवा हवा चलने के कारण जिले में तापमान में वृद्धि होने लगी है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में वृद्धि और हवा के कारण पेड़ों से पत्ते गिरने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मार्च माह में ही जिले में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
जिले में शीत ऋतु के दौरान जहां सामान्य से 96 प्रतिशत कम 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं फरवरी के बाद मार्च माह में भी तापमान में वृद्धि हो रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और नई दिल्ली व एनसीआर में शनिवार को हुई बारिश के बाद लोगों ने जिले में ठंड बढ़ने की संभावना जताई थी, लेकिन पुरवा हवा के कारण तापमान में ही वृद्धि होने लगी है। हालांकि पुरवा हवा चलने से बंगाल की खाड़ी से बादलों के आने और बारिश की संभावना भी बनी हुई है। यदि ऐसा हुआ तो किसानों को काफी लाभ होगा। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मार्च से मई माह के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मार्च महीने के दौरान ही वाराणसी व आसपास के जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।