फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature increased by one degree due to strong sunlight

Chandauli News: तेज धूप से बढ़ गया एक डिग्री तापमान

Tue, 25 Jun 2024 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by one degree due to strong sunlight
पीडीडीयू नगर। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के विपरीत जनपद में सोमवार को सुबह से तेज गर्मी व धूप का असर बना रहा। सूर्य की तीखी किरणें दोपहर तक लोगों को परेशान करती रहीं। हालांकि दोपहर तीन बजे आसमान पर बादल छा गए लेकिन बारिश नहीं हुई। धूप की वह से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 39 और न्यूनतम 31 से 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिले में लू का असर तो लगभग समाप्त हो गया है लेकिन गर्मी व उमस जारी है। हालांकि मौसम विभाग ने 24 जून से बारिश की भविष्यवाणी की थी पर सुबह से खिली धूप से लोग परेशान रहे। देर शाम बादल छाए जरूर लेकिन पानी की एक बूंद भी नहीं गिरी। पंखे व कूलर की हवा का मानों कोई असर ही नहीं हो रहा था। सड़कों पर पूर्व के दिनों की भांति सन्नाटा छाया रहा। घरों से निकले लोगों ने गमछेए टोपी और छाते का सहारा लिया। वहीं, नगर में छुट्टा पशु भी गर्मी के कारण नदारद रहे। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में जारी प्री-मानसून तड़ित-झंझावात के बीच मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिणी सीमा सोनभद्र के काफी करीब पहुंच गया है। आगामी दो से तीन दिनों के दौरान कभी भी चंदौली में प्रवेश कर सकता है। आगामी 25 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कहीं धीमी तो कहीं भारी वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed