फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature increased by 3 degree Celsius in 24 hours

Chandauli News: 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

Wed, 14 May 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by 3 degree Celsius in 24 hours
पीडीडीयू नगर। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 29 पर पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। दिन में लू चलने से सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही।
विज्ञापन




जिले में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब गर्मी कहर बरपाने लगी है। तीखी धूप के साथ लू चलने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। पंखे-कूलर की हवा बेअसर हो रही है। लू को देखते हुए राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि संभव हो तो दोपहर में घर से बाहर न निकलें। अगर बाहर निकल रहे हैं तो खूब पानी पिएं और खाली पेट न रहें। उन्होंने शराब और कैफीन के सेवन से बचने की सलाह दी है। कहा है कि ठंडे पानी से नहाएं व धूप में सिर ढककर चलें। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें। बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें। धूप में नंगे पैर न चलें और अधिक भारी काम न करें। उन्होंने आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई। बताया कि आगामी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed