फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature dropped due to drizzling rain, relief received

Chandauli News: रिमझिम बारिश से गिरा तापमान, मिली राहत

Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to drizzling rain, relief received
पीडीडीयू नगर। पिछले मंगलवार की शाम से जिले में हो रही रिमझिम बारिश से मौसम बदला है। बुधवार की सुबह भी बादलों के छाए रहने और रुक रुककर हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण सुबह उच्चतम तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया लेकिन सुबह के करीब 10 बजे धूप निकल आने से इसमें फिर वृद्धि हो गई। हालांकि धान की सिंचाई को लेकर पानी के लिए परेशान किसानों ने बारिश के बाद कुछ राहत की सांस अवश्य ली है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से बादल छाए रहे और शाम पांच बजे के करीब जिले में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। इसके बाद रात में भी रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। बुधवार की सुबह आठ बजे के लगभग बारिश शुरू हुई तो लोगों को लगा कि आद दिनभर बारिश होती रहेगी लेकिन 10 बजे आसमान पर मंडरा रहे बादल गायब हो गए और धूप निकल आई। देर शाम तक बादलों का कहीं अता-पता नहीं चला। धूप निकलने के कुछ देर बाद ही गर्मी ने पांव पसारना आरंभ कर दिया। पंखे व कूलर पूरी गति से चलने लगे। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के मौसम में परिवर्तन आया है। आगामी दो से तीन दिनों तक चंदौली में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


इनसेट.........

बारिश ने लौटाई किसानों के चेहरे की रौनक

कंदवा। क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर कुछ रौनक दिखाई दी। बारिश से धान की फसल को जहां फायदा पहुंचा वहीं लोगों को भी उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि बाद में धूप निकल आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह हुई लगभग आधे घंटे की बारिश ने आसमान की ओर देख रहे किसानों के चेहरों के पर कुछ रौनक ला दी है। बारिश न होने से लाल हो रही नर्सरी को देखकर परेशान किसानों में अब आगे भी बारिश होने की कुछ उम्मीद जगी है। धान का कटोरा कहे जाने वाले जनपद में धान की लाल हो रही नर्सरी को इस समय पानी की काफी सख्त आवश्यकता है। बारिश होने से किसानों ने सूख रहे धान के फसल की रंगत वापस लौटने की उम्मीद जताई है। जिन किसानों के खेतों में दरारें पड़ गई थीं, उनके लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से सिंचाई का कार्य तो नहीं हो सकता लेकिन कुल मिलाकर यह बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed