फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature again crosses 40 degrees due to strong sunlight

Chandauli News: तेज धूप निकलने से पारा फिर 40 डिग्री पार

Wed, 26 Jun 2024 04:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Temperature again crosses 40 degrees due to strong sunlight
पीडीडीयू नगर। मानसून जिले में दस्तक देने के बाद गायब हो गया है। इसके चलते फिर से गर्मी बदढ़ने लगी है। तेज धूप निकलने से मंगलवार को फिर से अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने 24 जून को बारिश की संभावना जताई थी लेकिन एक बार फिर बादल कहीं अटक गए। ऐसे में पिछले तीन दिनों से बादल और धूप का खेल जारी है। इससे जिले में लू का असर नहीं है लेकिन गर्मी और उमस बरकरार है। सोमवार को दिन भर बादल छाए थे। इससे तापमान कम हो गया था लेकिन शाम को आसमान साफ हो गए। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 32 डिगी रहा। मंगलवार को तापमान में वृद्धि हुई और अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 32. 8 डिग्री पहुंच गया। सुबह से ही तीखी धूप होने से लोग परेशान रहे। तीखी धूप से बचने के लिए लोग घरों से निकलने से परहेज करते रहे। जो लोग बाहर निकले सूर्य की तीखी किरणों से बचने के लिए सिर को गमझे, टोपी या छाता से ढंककर चलते रहे। इस संंबंध में राज्य कृषि और मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही चंदौली में बारिश शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed