फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tell the train travelogue and get a prize of ten thousand

रेल यात्रा वृतांत बताइए और दस हजार का पुरस्कार पाइए

Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tell the train travelogue and get a prize of ten thousand
पीडीडीयू नगर। रेल मंत्रालय की ओर से नागरिकों के लिए हिंदी में रेल वृतांत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके तहत रेलवे यात्री अपने रेल यात्रा के अनुभव को लिखकर भेजेंगे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को दस हजार, द्वितीय विजेता को आठ और तृृतीय स्थान प्राप्त यात्री को छह हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। पांच को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में चार हजार रुपये और प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में हिंदी में लिखे गये रेल यात्रा संबंधी अनुभव मांगे गए हैं।यात्रा वृतांत हिंदी भाषा में न्यूनतम 3000 एवं अधिकतम 3500 शब्दों का होना चाहिए। रेल यात्रा वृतांत डबल स्पेश में टाइप किया हुआ तथा चारो तरफ एक-एक इंच का हासिया छूटा हुआ होना चाहिए। शब्दों की संख्या लिखी होनी चाहिये। वृतांत की शुरूआत में बड़े अक्षरों में नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय अथवा निवास का पता, मातृ भाषा, मोबाइल नंबर, ई-मेल तथा वृतांत के शब्दों की संख्या उल्लेख किया जाना चाहिये। रेल यात्रा वृतान्त मौलिक हो तथा केन्द्र या राज्य सरकार की किसी योजना के अधीन पुरस्कृत न हो, इस आशय का प्रमाण पत्र भी दिया जाना चाहिए। रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि 31 अगस्त तक सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नं. 536-डी., रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड), रायसीना रोड, नई दिल्ली के पते पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed