फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tehsildar distributed masks among 250 students

तहसीलदार ने 250 छात्र-छात्राओं के बीच बांटे मास्क

Thu, 12 Nov 2020 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar distributed masks among 250 students
इलिया। क्षेत्र के सैदूपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को छात्र-छात्राओं केे कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि तहसीलदार फूलचंद यादव ने कॉलेज के लगभग 250 छात्र-छात्राओं के बीच महामारी के प्रकोप से बचने के लिए मास्क का वितरित किए। कार्यक्रम युवा शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि कोविड-19 का प्रभाव अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके प्रभाव से बचने के लिए दो गज की दूरी अपनाना और मास्क पहनना आवश्यक है। स्कूल व कॉलेजों में आने वाले छात्र-छात्राओं को भी एक दूसरे के बीच उचित दूरी बनाए रखने व मुंह और नाक को मास्क से ढंके रहना जरूरी है। महामारी से बचने के लिए स्वयं को जागरूक रखकर कार्य करना होगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि जब तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाता तब तक स्कूल के स्टाफ व बच्चों को मास्क लगाना होगा और एक दूसरे के बीच दूरी बनाकर शिक्षण कार्य पूरा करना होगा। इस मौके पर रामप्यारे जायसवाल, एड.जयप्रकाश मौर्य, श्रीकांत कुशवाहा, राम सिंह मौर्य, उमाशंकर, लोकपति सिंह, चंदन मौर्य, केसरी नंदन, बुल्लू, गुड्डू सहित कॉलेज के शिक्षक छात्र-छात्राएं तथा युवा फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed